(नवरात्र के पावन पर्व पर प्रातः स्मरणीय सतत वंदनीय परम पूज्य महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज ने किया उद्घाटन)
गाजीपुर
विश्व विख्यात सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ की शाखा सिद्ध पीठ सिखडी में एक दिव्यांगजन हिताय, नामक संस्था को लेकर आज सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ के पवित्र प्रांगण में तथा नवरात्रि के पावन पर्व पर दिव्यांगजन हिताय एवं कृत्रिम अंग केंद्र के तत्वाधान में निशुल्क कृत्रिम अंग का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए जिन्हें संस्था द्वारा निशुल्क कृतिम अंग प्रदान कर उनका जीवन संवारने का प्रयास किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन
परम पूज्य महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के कार्यक्रमों द्वारा हुआ महाराज श्री ने दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग भेंट कर समाज को यह संदेश दिया कि दिव्यांगजन किसी भी दृष्टि में कमतर नहीं है उन्हें सही दिशा और सहयोग मिले तो वह भी आत्मनिर्भर होकर मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं महाराज श्री ने कहा कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची साधना है उन्होंने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल न केवल दिव्यांग जनों के जीवन में नई रोशनी लाएगी बल्कि समाज को सेवा और सहयोग की नई प्रेरणा भी देगी इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्य निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक दिव्यांगजन तक सहायता पहुंचाई जाएगी उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित न रहे कृत्रिम अंग मिलने के बाद उनमें आत्मविश्वास और स्वावलंबन दोनों का विकास होगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संत श्रद्धालु ग्रामीण जन मौजूद रहे पूरे वातावरण में सेवा सहयोग और करुणा की भावना व्याप्त रही नवरात्र के शुभ पर प्रसिद्ध पीठ में आयोजित यह दिव्यांगजन सेवा कार्यक्रम सभी के लिए आकर्षक रहा मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण दूबे की पहल पर एडवोकेट गौतम जो यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में रहकर भारत के दिव्यांग जनों के प्रति इतना उदारता दिखाई यह बहुत ही विचारणीय विषय है इसके साथ रमेश यादव की अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हुआ




