नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
आदर्श नगर पंचायत रामनगर में पूर्व सभासद/पत्रकार संत कुमार उपाध्याय के निज निवास पर आज से शुरू हो रही श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में आज मुख्य यजमान आशीष उपाध्याय व उनकी पत्नी निशा उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से होकर संपूर्ण नगर का भ्रमण कर पूर्व कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।
कथा व्यास बाल शुक पंडित सत्यम जी महाराज द्वारा आज से सप्त दिवसीय अमृतमयी श्रीमद् भागवत कथा गंगा प्रवाहित होगी।
आयोजक संत कुमार उपाध्याय ने आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत की अमृतमयी वर्षा में लोगों से भारी संख्या में पहुंच कर सराबोर होने की अपील की।




