महादेवा महोत्सव के कार्यक्रमों की समय सारणी जारी

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

17 नवंबर को जिलाधिकारी द्वारा होगा भव्य उद्घाटन

तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने लोधेश्वर महादेव को महोत्सव का दिया आमंत्रण

भजन संध्या, जवाबी कीर्तन, समर सिंह व शिल्पी राज की भोजपुरी नाइट, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, आल्हा, कुमार सत्यम की ग़ज़ल संध्या, मसाने की होली समेत वॉलीबॉल व दंगल का भी होगा आयोजन

रामनगर बाराबंकी

बाराबंकी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के रामनगर क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में प्रतिवर्ष होने वाले अगहनी मेले के उपलक्ष्य में 17 नवंबर से 23 नवंबर तक होने वाले महादेवा महोत्सव के कार्यक्रमो की समय सारणी जारी कर दी गई है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए तहसीलदार विपुल कुमार व महत्व सिद्ध विजय प्रकाश तिवारी ने लोधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना आमंत्रण दिया।
17 नवंबर सोमवार को दोपहर में जिलाधिकारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व ढोल नगाड़ों के साथ महादेवा महोत्सव का विश्व कल्याण द्वारा पर फीता काटकर तथा लोधेश्वर महादेव का दर्शन पूजन कर उद्घाटन किया जाएगा तथा दिन 3:00 बजे से 5:00 बजे तक बहार सुगम संगीत एकेडमी एवं कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी तथा शाम 5:00 बजे से शांतनु महाराज द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा।
18 नवंबर मंगलवार को दोपहर स्थानीय स्कूल के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 3:00 बजे से लोकगायन एवं कठपुतली नृत्य तथा शाम को जवाबी कीर्तन का भी कार्यक्रम होगा।


19 नवंबर बुधवार दोपहर 12 बजे स्थानीय कवि सम्मेलन होगा तथा 3:00 बजे से स्थानीय लोकगायन व शाम को भोजपुरी नाइट समर सिंह व शिल्पी राज द्वारा आयोजित की जाएगी।
20 नवंबर गुरुवार को दोपहर वॉलीबॉल का कार्यक्रम होगा 3:00 बजे से नाटक और जादू होगा और शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के दिग्गज कवि शामिल होंगे।
21 नवंबर दिन शुक्रवार को दोपहर वॉलीबॉलहोगा, 3:00 बजे से लोक नृत्य एवं झांकी आयोजित की जाएगी ,शाम को आल्हा ऊदल नव रस बुंदेली व प्रसिद्ध गजलकार कुमार सत्यम द्वारा ग़ज़ल संध्या आयोजित की जाएगी।
22 नवंबर शनिवार को दंगल और 3:00 बजे से अवधी लोकगीत व भजन का आयोजन किया जाएगा शाम को बॉलीवुड मेगा शो कार्यक्रम के तहत अक्षरा सिंह व उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
23 नवंबर रविवार को दोपहर में दंगल और 3:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रशस्तिपत्र वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा और शाम को मसाने की होली आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

देशी शराब की दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी