नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)
विकासखंड रामनगर के आंगनबाड़ी केंद्र लैन द्वितीय/ मंझौनी में रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने महिलाओं को पोषाहार वितरण किया।
वितरण किए गए पोषाहार में 26 पैकेट 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को तथा 19 पैकेट 7 माह से 3वर्ष तक के बच्चों को दाल तेल दलिया का वितरण किया गया।
5 पैकेट पोषाहार गर्भवती/धात्री महिलाओं को वितरित किया गया। प्रमुख ने आंगनबाड़ी केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर समेत अभिलेखों का भी अवलोकन किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि योगी सरकार की मंशा सबका साथ सबका विकास की है।
बिना किसी भेदभाव के लोगों को सरकार सुविधा मुहैया करा रही हैं। कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे सभी स्वस्थ रहें इसलिए सरकार बच्चों और महिलाओं की देखरेख के लिए पोषाहार प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री वंदना अवस्थी, सहायिका मुन्नी देवी सहित समस्त लाभार्थी उपस्थित रहे।




