संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को मीरजापुर रेलवे स्टेशन के स्टैंड परिसर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पथ संचलन में भारी संख्या में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश मे शामिल हुए। पथ संचलन के पूर्व संघ के विन्ध्याचल विभाग के सह विभाग शारीरिक प्रमुख सुनील जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
उन्होंने देश और समाज की वर्तमान स्थिति-परिस्थिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका से परिचित कराया। उन्होंने सामाजिक समरसता, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण आदि विषयो को विस्तार से रखा और कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय है। हमेशा संघ के लोग देश और समाज और सनातन के लिए अगली पंक्ति में खड़े मिलते हैं। 
संबोधन के बाद स्टेशन परिसर से घोष वादन एवं पुलिस बल की सुरक्षा-व्यवस्था के बीच में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला, जो स्टेशन परिसर से निकलकर नगर मे भ्रमण किया। संचलन मार्ग पर स्वयंसेवकों के उपर स्थानीय व्यापारियों एवं महिलाओं की टोली द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। 
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए शैलेन्द्र कटारे, बस्ती प्रमुख धनंजय, बस्ती पालक संजय सेठ रवि शंकर साहू ,जिला पर्यावरण प्रमुख संजय सेठ, नगर कार्यवाह लखन, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विमलेश, दिग्विजय जी, सभासद सतीश उपाध्याय,विजय प्रजापति,सत्यनारायण जयसवाल, अजय,मोदनवाल अभिनव सिंह, प्रांशु साहू, सनी जायसवाल, हिमांशु मोदनवाल,सहित सैकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे।




