सूर्यभान सिंह/ रामनगर बाराबंकी
बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर में आज संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में किया गया जिसमें तहसीलदार रामनगर गन्ना निरीक्षक सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सहायक अभियंता जल निगम थानाध्यक्ष रामनगर एवं मोहम्मदपुर खाला,पूर्ति निरीक्षक रामनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर प्रभारी अधीक्षक अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग एवं अवर अभियंता विद्युत विभाग रामनगर एवं सूरतगंज वह बाल विकास परियोजना अधिकारी सूरतगंज रामनगर खंड विकास अधिकारी रामनगर सूरतगंज तहसील के समस्त पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 16 और पुलिस विभाग के 18, विकास विभाग के 7, आपूर्ति विभाग के 7, विद्युत विभाग के दो जिला पंचायत विभाग के दो, डू डा का एक, समाज कल्याण विभाग के दो, जिला अग्रणी बैंक के2, गन्ना विभाग का एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ तहसील समाधान दिवस में 61 प्रार्थना पत्र दीया गए जिसमें मौके पर राजस्व विभाग के 5 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया इस अवसर पर अन्य विभाग के कर्मचारियों ने शिकायतों के निवारण हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित कर त्वरित समस्या का समाधान एवं कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया जिससे समय रहते प्रार्थना पत्रों के शिकायतों का निवारण हो सके। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद उप जिलाधिकारी रामनगर द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 का पालन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण एवं सुनवाई हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस समापन करते हुए धन्यवाद दिया।




