लगातार बारिश के कारण रोडवेज बस स्टेशन परिसर बना तालाब, यात्रियों को आवागमन में हुई परेशानी

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: जनपद बाराबंकी में लगातार हो रही बारिश के कारण रोडवेज बस स्टेशन परिसर में जलभराव हो गया है। बुधवार को बस स्टेशन तालाब में तब्दील नजर आया, जहां करीब एक फुट तक पानी भर गया। इससे यात्रियों को बसों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।यात्रियों ने बताया कि परिसर में खड़ी बसों तक पहुंचने के लिए उन्हें कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा।

इस दौरान उनके जूते-चप्पल भीग गए और सामान भी पानी की चपेट में आ गया। महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से असुविधा हुई। यात्रियों का आरोप है कि हर बारिश में बस डिपो तालाब में बदल जाता है और रोडवेज प्रशासन सुविधाएं प्रदान करने में विफल रहता है।स्थानीय लोगों ने जल निकासी और सफाई व्यवस्था की कमी को इस स्थिति का मुख्य कारण बताया। उनका कहना है कि प्रशासन को यात्रियों की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि यात्री सुविधाएं नाममात्र की हैं और बस स्टेशन हर बार तालाब बन जाता है। बाराबंकी की एआरएम जमीला खातून ने बताया कि इन समस्याओं के संबंध में नगर पालिका को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण यह स्थिति बनी हुई है।

 

चोरी की पांच घटनाओं का सफल अनावरण, चार शातिर चोर गिरफ्तार