जोगराजपुर पूरनपुर
संवाददाता : सुनील सक्सेना
पीलीभीत जनपद के तहसील पुरनपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी के कस्बा जोगराजपुर से रेल संचालन की मांग को लेकर धरना दिया गया सेहरामऊ स्टेशन का नाम बदलकर जोगराजपुर रखने की मांग मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग को लेकर एकत्र होकर दूसरे दिवस धरना प्रदर्शन किया गया सेहरामऊ स्टेशन का नाम परिवर्तित कर जोगराजपुर किए जाने की मांग का रेल मंत्री और डीएम को पत्र भेजा गया पीलीभीत से मैलानी तक मीटर गेज लाइन को ब्रांड गेज में परिवर्तित करने के लिए दो हजार अट्ठारह में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था 6 साल बीत जाने के बाद अभी तक ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका जबकि शाहगढ़ में मालानी तक सीआरएस का निरीक्षण और विद्युत करण का काम लगभग पूरा हो गया है कई बार इस संबंध में रेल मंत्रालय और विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे गए लेकिन फिर भी ट्रेनें शुरू नहीं हो पाई इससे व्यापार और यातायात काफी हद तक प्रभावित हो गया शुक्रवार को तराई विकास मोर्चा संयोजक सच्चिदानंद वर्मा पूर्व मुकेश वर्मा डॉक्टर गोपाल श्रीवास्तव दिनेश श्रीवास्तव विनोद कुमार गौतम संजीव शुक्ला बीटीसी मिट्ठू गौतम राजकुमार श्रीवास्तव दैनिक जागरण पत्रकार अजय गुप्ता प्रभात मिश्रा नवल किशोर शर्मा डॉक्टर मोहित पूर्व बीडीसी रामगोपाल सक्सेना सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सेहरामऊ स्टेशन पर धरना प्रदर्शन दूसरे दिवस भी लगातार किया रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा गया इसमें कहा गया की जब तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो जाता है
तब तक लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा इधर डीआरएम इज्जत नगर बरेली को विज्ञापन भेजा गया जिसमें सेहरामऊ स्टेशन का नाम परिवर्तित कर जोगराजपुर किए जाने की मांग की गई कहां गया की जिस सेहरामऊ नाम से स्टेशन है वह 6 किलोमीटर दूर है स्टेशन जोगराजपुर में बना है इसलिए जोगराजपुर का नाम रखा जाए क्योंकि बाहर के लोगों को टिकट मांगने में दिक्कत आती है जिसके कारण सेहरामऊ नाम बदलकर जोगराजपुर रखा जाए जो 25 – 30 गांव का मुख औद्योगिक कस्बा है ज्ञापन देने वालों में अर्चना वर्मा दिनेश कुमार श्रीवास्तव शिव कुमार श्रीवास्तव प्रदीप बर्मा प्रभात मिश्रा राजेश गुप्ता उर्फ पिंटू मास्टर अखिलेश वर्मा इकरार मंसूरी प्रदीप रामाज्ञा गौरव गुप्ता आलम अंसारी राकेश शर्मा रामगोपाल सक्सेना बीडीसी परमेश्वर दयाल गौतम बी डी सी सदस्य मनोज कुमार गौतम तमाम आदि लोग शामिल रहे.




