उत्तराखंड:…..
*थारू राजकीय इंटर कॉलेज में रेडक्रॉस दिवस मनाया गया*
संवाददाता.. ऊधम सिंह नगर… ब्यूरो, (ईश्वर सिंह)
खटीमा थारु राजकीय इंटर कॉलेज मे सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य रवेन्द्र कुमार कटियार की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी खटीमा द्वारा रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी एयर विंग कमांडर श्री नरेंद्र रौतेला थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन विमल कुमार ने किया। उन्होंने रेड क्रॉस के बारे में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के मूलभूत सिद्धांतों मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता तथा सार्वभौमिकता पर विस्तार से चर्चा किया। वहीं इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आपको बता दें कि रेड क्रॉस की स्थापना 1859 में हुई थी तथा वर्तमान में विश्व के 186 देशों में रेड क्रॉस कार्य कर रही है वहीं 97 मिलियन स्वयंसेवी और कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। देश में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष माननीय राष्ट्रपति महोदय, प्रदेश में माननीय राज्यपाल, जिले में जिलाधिकारी तथा तहसील में एस.डी.एम अध्यक्ष होते हैं।
इस अवसर पर विमल कुमार द्वारा बच्चों को सी.पी.आर. देना, ब्लड मैनेजमेंट, फै्रक्चर मैनेजमेंट ,चोकिंग आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। इस मौके पर प्रेमराज गंगवार, बरी अंजनियां के उत्तम कुमार, मनोरंजन बैरागी, मीरा देवी, प्रदीप विश्वास, जसवंत कुमार, देवाशीष बराल, विकास विश्वास,सपन राय तथा कुमारेश विश्वास सहित 105 छात्र उपस्थित रहे।