रौनापार पुलिस ने अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल

CRIME

संवाददाता : बृजेंद्र कुमार
आजमगढ़ जनपद की रौनापार पुलिस ने अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .अवगत करना है कि वादीनी मुकदमा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 17.08.24 को समय करीब 10.00 बजे परिजनों के अनुपस्थिति में वादिनी की पुत्री उम्र 18 वर्ष को आरोपी सरवन प्रजापति पुत्र बहादुर प्रजापति निवासी चालाकपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 17.08.24 को मु0अ0सं0 341/2024 धारा 87 BNS बनाम सरवन प्रजापति पुत्र बहादुर प्रजापति निवासी चालाकपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया। जिसमे बाद विवेचना अपृहता की बरामदगी व अपृह्रता/पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 व 183 BNSS व पीड़िता के जाति प्रमाण पत्र के अवलोकन से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 137(2) BNS व 3(2)V SC/ST ACT की बढोतरी करते हुए विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ द्वारा प्रचलित है । दिनांक-25.08.2024 को उ0नि0 शिवम मिश्र मय हमराह मुकदमा उपरोक्त मे नामित अभियुक्त सरवन प्रजापति पुत्र बहादुर प्रजापति निवासी चालाकपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर करखिया मोड़ से समय करीब 06.45 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।