गाजीपुर : शादियाबाद में रामवध राय उर्फ (बबलू सोखा)को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के लिए BHU ट्रॉमा सेंटर भेजा

Breaking CRIME स्थानीय समाचार

गाजीपुर 

NK9: पुनित कुमार त्रिपाठी 

 

गाजीपुर : शादियाबाद में रामवध राय उर्फ (बबलू सोखा)को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के लिए BHU ट्रॉमा सेंटर भेजा

शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी ग्राम सभा में शनिवार की देर शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने गांव निवासी रामवध राय उर्फ (बबलू राय सोखा) को गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही CO भड़कुड़ा और थानाध्यक्ष शादियाबाद श्यामजी यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद BHU ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा गया।

घटना के संबंध में SHO श्यामजी यादव ने बताया कि, “घटना की तहरीर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मिली है। FIR दर्ज कर जांच की जाएगी।”

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है और बदमाशों की तलाश जारी है।