थाना रामनगर पुलिस द्वारा परिवार से बिछड़े हुये बालक को खोजकर उसके परिवारजन को सकुशल सुपुर्द किया गया

Breaking

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 30.03.2026 को जनपद प्रयागराज से एक महिला थाना रामनगर वाराणसी अपने मायके आयी थी आवेदिका का पुत्र उम्र 15 वर्ष बिना बताये घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना रामनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया व सीसीटीवी की सहायता से खोजकर उनके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया । अपने गुमशुदा पुत्र को पाकर परिवारजन बहुत खुश हुए व उनके द्वारा थाना रामनगर पुलिस टीम की धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

प्र0नि0 श्री राजकिशोर पाण्डेय थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 अमित शर्मा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी