सगड़ी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आज़मगढ़ सगड़ी तहसील के ग्राम अठनारू इसरहा दोगनी पुल पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य तरीके से रामलीला का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान मनीष मिश्रा ने कहा कि-हम सभी लोगों को रामलीला में निभाए जाने वाले किरदारों से सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए रामलीला के माध्यम से हमे बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक मिलता है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भी जाने जाते हैं । रामलीला मंचन में राम का अपने भाइयों के प्रति प्रेम को दर्शाता है इससे मालूम होता है कि हम सब में भाई बहन और जनमानस प्रेम होना चाहिए ताकि हम अपने धर्म व देश को आगे ले जा सके। वही कार्यक्रम के आयोजक आलोक कुमार सिंह ने आम जनता से सहयोग की अपील किया और कहा रामलीला में भगवान श्री राम के जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए । उन्होंने बताया की रामलीला का शुभारंभ हो गया है। हमारे यहां रामलीला में प्रमुख पार्ट केवट संवाद होता है जिसको लोग दूर-दराज से देखने के लिए भी आते हैं उन्होंने आम जनमानस से रामलीला को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील की है। वहीं भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने बताया कि दोगुनी पुल पर इस बार भी रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला के माध्यम से लोगों को राम के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है।




