इसारी सलेमपुर में रामलीला मंचन, भगवान राम के अवतार से गूंजा मंच।

Uncategorized

इसारी सलेमपुर में रामलीला मंचन, भगवान राम के अवतार से गूंजा मंच।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया जनपद के इसारी सलेमपुर।
रामलीला कमेटी इसारी सलेमपुर के मंच पर रविवार को भगवान श्रीराम का अवतार हुआ। मंचन के दौरान दशरथ की चिंता दूर करने हेतु पुत्रेष्टि यज्ञ का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही राम जी द्वारा ताड़का वध, जनकपुर जाते समय अहिल्या उद्धार तथा फूलवारी भ्रमण कर स्वयंवर तक पहुंचने की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मंचन में दशरथ की भूमिका शिवरंजन सिंह, श्रृंगी ऋषि की भूमिका आदित्य कुमार अंशु, वशिष्ठ की भूमिका सुरेंद्र तिवारी तथा अन्य भूमिकाओं में आशीष सिंह, दिलीप, अशोक वर्नवाल, हीरामन, प्रदीप मिश्र और रमेश सिंह ने सराहनीय अभिनय किया।

रामलीला का निर्देशन श्री टनमन सिंह ने किया। मंचन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल व्याप्त रहा और दर्शकों ने जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।