ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या : श्री हनुमान दुर्गा मंदिर सेवा ट्रस्ट अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजित राम दास के निर्देशानुसार एवं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रामसूरत के अनुशंसा पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने पत्र जारी कर रजनीश तिवारी को अयोध्या जनपद का जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नियुक्त किया I श्री तिवारी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गौहनिया के रहने वाले हैं I पूरे जनपद में ट्रस्ट का विस्तार कर ट्रस्ट को मजबूत करने और दलित, शोषित, निर्बल, असहाय एवं समाज के उत्थान के लिए ट्रस्ट ने रजनीश तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है I श्री तिवारी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहते है समाज के उत्थान के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं I नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रजनीश तिवारी ने कहा ट्रस्ट ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी से समाज के हित के लिए सेवा करने को सदैव तत्पर रहूंगा I मैंने हमेशा गरीबों, असहाय और समाज के लिये काम किया था लेकिन अब ट्रस्ट का एक मजबूत बनाना है इसके तहत अब सभी जातियों एवं सभी वर्गों की सेवा की जाएगी I श्री तिवारी को श्री हनुमान दुर्गा मंदिर सेवा ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है I




