हाथरस
संवाददाता : पुष्पकांत शर्मा
हाथरस जनपद के पुरदिल नगर चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने महिलाओ को नारी सशक्तिकरण के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे ( यूपीकॉप, एंटी रोमियो, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090,डायल 112, व 1098, 181, 102, 108, ) आदि की जानकारी दी गई और महिला सशक्तिकरण के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करने को लेकर भी जागरूक किया गया सरकार का मुख्य उद्देश्य बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ के तहत भी बेटियो व बच्चियों को पढ़ने के लिए जागरूक किया स्वयं चौकी प्रभारी जगह जगह चौपाल लगाकर महिलाओं बच्चों एवं बेटियों को जागरूक कर रहे हैं और कानून के बारे में समझा रहे हैं.




