पूरनपुर चेयरमैन ने पूरनपुर आगमन पर किया पुनः जिलाध्यक्ष बने संजीव प्रताप का भब्य स्वागत

REGIONAL

संवाददाता : हिकमत शाह
पीलीभीत जनपद के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह जी के पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात पूरनपुर प्रथम आगमन पर पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा नगर पालिका कार्यालय पूरनपुर पर भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम पूरनपुर चेयरमैन ने संजीव प्रताप का मंडी गेट के पास पहुंचकर स्वागत किया व साथ लेकर विद्या मंदिर,माधोटांडा रोड फाटक से होते हुए तिरंगा चौक, स्टेशन चौराहा व नगर पालिका कार्यालय आदि विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद तिवारी, राजेंद्र आर्या, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री, धीरज शुक्ला, हर्ष गुप्ता, संजय गुप्ता, संगीता सिंघल, परगट सिंह व अन्य कई सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सभासद गण उपस्थित रहे।