जनप्रतिनिधिगणों ने युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को खेल उपकरण सामग्री किया वितरित

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मीरजापुर । दिनांक 13/10/ 2025- मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवा कल्याण विभाग के युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को खेल उपकरण सामग्री का वितरण इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ के जुपिटर हाल में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया। जनपद में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के पदाधिकारियों को खेल किट का वितरण विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुंदर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के द्वारा वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वचन देते हुए मंगल दल के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया तो वहीं उनके हाथों में खेल प्रोत्साहन किट प्रकार उनके चेहरे खिल उठे। विधायक मड़िहान ने कहा कि हमें अपनी टीम के साथ सुबह शाम एक-एक घंटे अवश्य खेलना चाहिए इससे हम सभी स्वस्थ भी रहेंगे और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहेगी। उन्होंने युवक मंगल दल व महिला मंगल दल सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार खेलो को बढ़ावा दे रही है आप सभी इसका लाभ उठाए और देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर सुनहरे अक्षरो में लिखवाएं। विधायक मझवां ने कहा कि खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है और आज खेल केवल खेल ही नहीं है बल्कि वह आपको अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकता है हम सभी ने जो 2047 तक विकसित भारत की कल्पना की है इसमें आप सभी युवा साथियों की बहुत बड़ी भूमिका है और सभी युवा खेल के माध्यम से अपने परिवार, जनपद, प्रदेश, देश का नाम रोशन करें। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भी युवक मंगल दल व महिला मंगल दल को बधाई व शुभकामना देते हुए उनके उल्लवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधिगण को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर 48 युवक तथा 52 महिला मंगल दलों को खेलकिट का वितरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, बी.ओ. पहाड़ी विमलेश कुमार, बी.ओ. विमलेश कुमार वैश, बी. ओ. जमालपुर सरिता वैश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।