बाराबंकी: निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा/ बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर के पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गई है . कल दूसरे चरण के लिए मतदान होना है. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से ही पोलिंग पार्टियों को चुनावी सामग्री के साथ उन्हें उनके पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर रही है. शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. ताकि कल समय से मतदान शुरू कराया जा सके।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जीआईसी ऑडिटोरियम में कल होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर के पोलिंग पार्टियों को मत सामग्रियों के साथ में रवाना किया जा रहा है. पोलिंग पार्टियों को बसों और छोटे वाहनों से उनके उनके मतदान केंद्रों पर रवाना किया जा रहा है. शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. आपको बता दें बाराबंकी जिले की एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतो में मतदान होना है. जिसको लेकर के जीआईसी ऑडिटोरियम से एडीएम की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।

कल होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
बाराबंकी जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए 121 उम्मीदवार मैदान में हैं. उसके साथ ही 1065 पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल मतदाता करेंगे. इन सभी सीटों पर 408891 मतदाता अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल मत बेटियों में बंद कर देंगे.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार
बाराबंकी पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराए जाने को लेकर के पूरी तरह से मुस्तैद है. इसी के चलते बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में मतदान कर्मियों भारी हुजूम देखने को मिल रहा है. क्योंकि यहीं से सभी मतदान कर्मी मतदान सामग्रियों को लेकर के अपने अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो रहे हैं. कल दूसरे चरण के लिए मतदान होना .है इसके लिए सभी पोलिंग पार्टियों को अपने अपने पोलिंग बूथों के लिए जिला प्रशासन ने रवाना कर दिया है.