प्रत्येक अमावस्या को होने वाला पूजा पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर हुआ संपन्
रसडा़ (बलिया)विश्वकर्मा मंदिर श्रीनाथ मठ रसड़ा पर प्रत्येक अमावस्या को होने वाला हवन पूजन भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर 25 दिसंबर दिन रविवार को सकुशल संपन्न हुआ। हवन पूजन करके भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गई कि हमारा समाज,हमारा देश दिन प्रतिदिन सुख शांति के साथ प्रगति के पथ पर अनवरत चलता रहे ।यह कार्यक्रम लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति रसड़ा द्वारा कराया गया,जो कराया जाता है ।पूजन आयोजन के उपरांत समिति की बैठक हुई जिसमें भारत के सातवें पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को श्रद्धा सुमन समर्पित किया गया और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की बात कही गई और अपने बच्चे को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने पर बल दिया गया ताकि हम सब के बच्चे प्रगति के पथ पर चलकर नए मुकाम हासिल कर सके। पूरे आयोजन में सर्वश्री दीनदयाल शर्मा जिनकी अध्यक्षता हुई ,राजेश शर्मा ,कृष्णा शर्मा, लल्लन शर्मा डॉ भुनेश्वर शर्मा,हंशदेव शर्मा,उदय प्रताप शर्मा, संतोष शर्मा,सीताराम शर्मा,दिनेश शर्मा, सुनील कुमार सरदासपुरी पुजारी हरिद्वार शर्मा, लल्लन बागी इतियादि समाज के लोग शामिल रहे।




