थाना चौक पुलिस टीम द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 3 मोबाइल फोन बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 11/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक-11.04.2026 को मु0अ0सं0-0049/2026 धारा 115(2),352,351(2),191(2) BNS थाना चौक कमि0 वाराणसी से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त- 1. सचिन सेठ पुत्र विष्णु सेठ पता पड़ाव साहुपुरी थाना मुगलसराय जिला चंदौली उम्र 23 को कुल 03 मोबाइल फोन के साथ दालमण्डी मोड़ के पास वाली गली के पास थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

घटना का विवरणः- दिनांक- 11.04.2026 को आवेदक द्वारा थाना चौक पर सूचना दी गयी कि दिनांक 04.03.2026 को रात्रि में अपने दोस्त के साथ घर जा रहे थे कि बीच रास्ते में हनुमान मंदिर के पास एक लड़के से धक्का लग गया जिससे वह लड़का गाली गलौज करने लगा और फोन कर के अपने 04-05 दोस्तो को बुला कर मारपीट व गाली गलौज करने लगा और फोन छीन लिया गया । उक्त सूचना पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-0049/2026 धारा 115(2),352,351(2),191(2) BNS थाना चौक कमि0 वाराणसी पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी को आवंटित की गयी । मुकदमा उपरोक्त के विवेचना के क्रम में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त सचिन सेठ पुत्र विष्णु सेछ पता पड़ाव साहुपुरी थाना मुगलसराय जिला चंदौली उम्र 23 वर्ष को कुल 05 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः- 

1. मु0अ0सं0-0049/2026 धारा 115(2),352,351(2),191(2) BNS थाना चौक कमि0 वाराणसी 2. मु0अ0सं0-0010/2023 धारा 389,411 भा0दं0सं0 1860 थाना जिआरपी जौनपुर ।

बरामदगी का विवरण –

रेटमी 05 जी रंग काला आईएमईआई नं0 864985068927828 मोटोरोला रंग बैगनी रिपब्लिक आफ गेमर रंग काला

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – 

प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री पंकज सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । का0 भानू प्रताप थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । का0 मानवेन्द्र सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी