संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी । दिनांक 05/02/2026 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी में आज एक गरिमामय और भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा सरवणन टी, पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के स्थानांतरण के अवसर पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित इस समारोह में पुलिस आयुक्त ने सरवणन टी के उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरवणन टी ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो कमिश्नरेट के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर सरवणन टी को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति विदाई समारोह में
शिवहरी मीणा – अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय। गौरव बंसवाल – पुलिस उपायुक्त काशी जोन। प्रमोद कुमार – पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन। आकाश पटेल – पुलिस उपायुक्त गोमती जोन। सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह ने सेवा, समर्पण और अनुशासन की उस परंपरा को रेखांकित किया, जिस पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट गर्व करता है।




