बाराबंकी
जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत गुरुवार को थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण सुभाषचन्द यादव पुत्र रुप सिंह यादव, हरिओम पुत्र अशोक सिंह यादव निवासीगण नंगला शीशम थाना मोहम्दाबाद जनपद फर्रुखाबाद, विनोद सिंह पुत्र स्व0 माताप्रसाद निवासी कचोराघाट थाना चित्राहाट जनपद आगरा, आनन्द कुमार पुत्र शिव कुमार, रवि कुमार पुत्र ज्ञान सिंह, राजीव सिंह पुत्र गम्भीर सिंह, मंजीत सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रपाल सिंह और सुशील सिंह भदौरिया पुत्र स्व0 गम्भीर सिंह निवासीगण पई थाना चित्राहाट जनपद आगरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 14 राशि पशु व एक अदद चार पहिया वाहन डी.सी.एम सं0 डीएल 1 एमए 0722 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 569/2022 धारा 11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
