संवाददाता
वसीम खान
मऊ
वलीदपुर मऊ वासियो के लिए गर्व की बात सामने आई है। मूलतः ज़मीन बरामदपुर ग्राम के निवासी एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (ए.एम.यू.) से शिक्षित परवेज़ आलम खान को मलेशिया की प्रतिष्ठित संस्था “यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी पेट्रोनास” में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। उन्हें सी.एम.बी.ई. (चार्टर्ड एसोसिएशन ऑफ़ बिज़नेस स्कूल्स) का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
सी.एम.बी.ई. विश्व स्तर पर व्यापारिक शिक्षा से जुड़ी संस्था है, जो व्यवसाय अध्ययन के शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए उच्चतम मानकों को बढ़ावा देती है। परवेज़ आलम खान को इसका प्रतिनिधि नियुक्त किया जाना उनके ज्ञान, समर्पण और वैश्विक दृष्टिकोण का प्रमाण है।
वर्तमान में परवेज़ आलम खान मलेशिया में कार्यरत हैं और वहाँ शिक्षा के क्षेत्र में अपने सराहनीय योगदान से भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बल्कि उनके पैतृक ग्राम ज़मीन बरामदपुर एवं समूचे भारतवर्ष को गर्व की अनुभूति हुई है।
उनकी सफलता पर परिवारजनों, ग्रामवासियों तथा विश्वविद्यालय समुदाय में हर्ष का वातावरण है। अनेक शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने परवेज़ आलम को शुभकामनाएँ दी हैं एवं आशा व्यक्त की है कि वे भविष्य में भी भारत का नाम इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उज्ज्वल करते रहेंगे।रहेंगे।