गाजीपुर:
संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी
पार्टी कार्यकर्ता युवाओं ने जमकर फूल माला पहना कर स्वागत
ग़ाज़ीपुर जखनिया भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के चौजा़ तिराहे पर आज 1:30 बजे जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल व गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिंहा को जखनियां तिराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह, प्रमोद वर्मा, अशोक गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहले से ही बैंड पार्टी की धुन के साथ उनका जोरदार स्वागत किए। जिसमें मनोज सिन्हा ने अपनी प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए पुराने कार्यकर्ताओं से मिलते रहे और उनका कुशलक्षेम जानते रहे। क्षेत्रीय जनता, किया और जमकर नारे लगाए की 2024 में मनोज सिन्हा जी जिंदाबाद, लगभग आधा घंटा तक कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। और यहां पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सड़कों पर मुस्तैद दिखे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि मनोज सिन्हा को पाकर लोग खुशी से झूम उठे, अपने कार्यकाल में मनोज सिन्हा ने जखनिया सहित गाजीपुर जनपद में विकास की लहर दौड़ाई थी। सिन्हा जी भले ही जम्मू कश्मीर रहते है पर उनका दिल हमेशा गाज़ीपुर में रहता है। अनेक आयोजनों में वे खुद भाऊक हो जाते है और अक्सर कहते है की कभी मैं सोचता हूँ कि मेरा परिचय क्या है, तो मैं पाता हूं कि मैं गाजीपुर की एक धूलि कण हूं। जैसे गांडीव धनुष की टंकार और अर्जुन अलग नहीं रह सकते वैसे मैं भी गाजीपुर से अलग नहीं रह सकता हूं। जो भी मेरी बातें टेलीविजन या सोशल मीडिया पर दिखायी पड़ती हैं वो असल मे गाजीपुर का गर्जन है। मैं दिल्ली में रहूं, श्रीनगर में रहूं या जम्मू में रहूं मेरे दिल मे जो चिंगारी जलती है वो गाजीपुर की है। मैं आप का ही सिपाही बनकर निष्ठा से काम कर रहा हूं। वर्मा ने कहा सिन्हा जी लोगों के ह्रदय में बसते है। जनता एक बार उसी निगाह से फिर मनोज सिन्हा को देख रही है। 2:10 पर हथियाराम मठ की ओर उपराज्यपाल का काफिला रवाना हुई । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, अशोक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, धीरेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह ,प्रशांत सिंह, नंदू गुप्ता प्रधान, दुर्गा जायसवाल, अरुण सिंह, संतोष कुशवाहा, राजेश जायसवाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




