सत्यवान सिंह चौहान
एटा
एटा व देहाती क्षेत्रों में बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। मानसून की सावन की पहली बरसात के बाद किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है।
गुरुवार को तमाम गांवों में किसान व मजदूर धान की रोपाई करते दिखाई दिए। एटा के देहाती क्षेत्रों में बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। मानसून की पहली बरसात के बाद किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। बारिश का इंतज़ार कर रहे किसान बुधवार की शाम से तमाम गांवों में किसान व मजदूर धान की रोपाई करते दिखाई दिए। शीतलपुर ब्लाक के गांव कुठिला लायकपुर में धान और गेहूं की खेती में अग्रणी है। किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो चुकी थी। रोपाई के लिए बरसात का इंतजार था। हालांकि छिटपुट रूप से रोपाई का कार्य पहले ही शुरू हो चुका था। क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में हुई जोरदार बरसात से सूखे पड़े खेतों में पानी लबालब भर गया। बारिश से अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।अन्नदाता के लिए सावन की के पहले सप्ताह की बरसात वरदान साबित हो रही है। खेत तैयार होने के साथ ही किसानों के हाथ धान रोपाई की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।