(उत्तराखंड) ऊधम सिंह नगर
संवाददाता. ब्यूरो चीफ, ईश्वर सिंह
उत्तराखंड में पिछले 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं किसानों की खड़ी फसल बर्बाद होते नजर आ रही है, जिसको देख देख किसानों में बहुत चिंता का विषय बनता जा रहा है

एक तरफ किसानों को धान की फसल काटने का समय था वहीं दूसरी तरफ यह भारी बारिश,जो थमने का नाम नहीं ले रही, वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने भी अगले 11अक्तूबर तक बरसात जारी रहने का अनुमान लगाया है। जिस प्रकार से धान की खड़ी फसल जो बाढ़ के पानी में डूबाता हुआ दिखाई दे रहा है कई जगह पर कटे हुए धान भी बरसात के पानी में तैरते हुए नजर आ रहा हैं।

गौरतलब है अक्टूबर में मॉनसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश जारी है. दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में शनिवार से बारिश हो रही है वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत 17 राज्यों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है. हरियाणा में 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को जबकि यूपी, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.




