विहिप प्रखंड रामनगर की संगठन की बैठक का हुआ आयोजन

स्थानीय समाचार

सूर्यभान सिंह/ रामनगर बाराबंकी: विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर की संगठनात्मक मासिक बैठक रविवार बुढ़वल चौराहा स्थित विहिप कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। वीएचपी के जिला मंत्री/प्रखंड पालक राहुल कुमार ने आगामी कार्यक्रम दुर्गा अष्टमी,सेवा बस्ती में कन्या पूजन,महर्षि बाल्मीकि जयंती,कार्यकर्ता जिला अभ्यास वर्ग,संस्कार परीक्षा,धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान पर चर्चा की।

राहुल कुमार ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि सत्संग,साप्ताहिक मिलन,संस्कारशाला,बलोपासना,शक्ति साधना केंद्र व स्थाई सेवा के कार्य संगठन का मूल है।

दिवंगत डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे अपने कृतत्व व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे और उनका सैद्धांतिक जीवन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादाई रहेगा।

बैठक से पूर्व विश्व हिंदू परिषद बाराबंकी के विभाग मंत्री स्वर्गीय डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे के दुखद निधन पर कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विनय मिश्रा,जिला धर्म प्रसार प्रमुख कृष्ण श्रीवास्तव,जिला सेवा प्रमुख निर्मल मिश्रा,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला,प्रखंड उपाध्यक्ष रमाकांत वर्मा,बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा,प्रखंड संयोजक अंशु शुक्ला,प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील गौतम,बजरंग दल नगर सहसंयोजक सागर अवस्थी,रामू लोधी मनीष सहित प्रखंड व खंड के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।