चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस कार्यवाही में जुटी

CRIME

सगड़ी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जनपद अंतर्गत कोतवाली जीयनपुर पुलिस के द्वारा प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडे मय हमरा द्वारा चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक पुत्र सुरेश निवासी वार्ड नं 0 2 महादेव नगर अजमतगढ़ कोतवाली व थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ नदवासराय रोड महादेव नगर कस्बा अजमतगढ़ के पास से लगभग सुबह 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 3 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस के संबंध में थाना अस्थानी पर मु 0अ0 सं 0 – 102/2023 धारा-8/20 NDPS Act. कोतवाली व थाना जीयनपुर आजमगढ़ पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।