दीपोत्सव पर माँ लक्ष्मी की पूजा, फीता काटकर की प्रतिमा का अनावरण
विश्वकर्मा महासभा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय विश्वकर्मा एवं ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट – उमाकांत विश्वकर्मा बलिया।
बलिया जनपद के ग्राम सभा जमुई में दीपावली के पावन पर्व पर भव्य दीपोत्सव एवं माँ लक्ष्मी पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा महासभा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मार्कण्डेय विश्वकर्मा जी एवं ग्राम प्रधान श्री इम्तियाज अहमद जी ने संयुक्त रूप से दर्जनों स्थानों पर स्थापित माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं के समक्ष पहुँचकर फीता काटकर मूर्ति का मुख अनावरण किया।
समारोह में आयोजित सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मार्कण्डेय विश्वकर्मा ने कहा कि “दीपावली हिंदुत्व का पर्व है, जो धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व तब से मनाया जा रहा है जब भगवान श्रीरामचंद्र जी 14 वर्षों के वनवास और रावण वध के उपरांत अयोध्या लौटे थे, तब समस्त अयोध्यावासियों ने दीपों से पूरी नगरी को आलोकित किया था।”
उन्होंने आगे कहा कि “समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से माँ लक्ष्मी जी का प्रकट होना भी दीपावली के पौराणिक महत्व को दर्शाता है। यह पर्व केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, समर्पण और सहयोग का संदेश देता है। आज हमें अपने भीतर के ईर्ष्या, द्वेष और विकारों को दीपावली की अग्नि में जलाकर समाज में प्रेम और एकता का दीप जलाना चाहिए।”
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का यह पर्व आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है — “इस दिन सुई से लेकर हवाई जहाज तक की खरीदारी होती है, फिर भी कोई अनहोनी नहीं होती। यह देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम है।”
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर बब्लू अंसारी, अजय वर्मा, रविंदर यादव, संतोष राजभर, उमा राम, रमेश पासवान, धुरंधर शर्मा, शिवबचन मुहरीर, अवधेश राजभर, रामभगत राजभर, गुडू राम, सोनू राजभर, मनीष चौहान, मंदन ठाकुर, सुनील, माहेश्वर मिश्रा, मोहन राम, जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




