समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट मे पंडित जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

Breaking

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मिर्ज़ापुर । समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट मे पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी जी के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन के वटवृक्ष, प्रखर वक्ता और हम सभी के प्रेरणास्त्रोत ‘छोटे लोहिया’ पंडित जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया..!! उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया… उनका यह कथन- समाजवादी वह है जो अपनी बात पर अड़ा रहे और अन्याय के खिलाफ लड़ता रहे- आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देता है… उन्होंने हमेशा सिखाया कि राजनीति का असली उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है… उनके विचार आज भी भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के लिए एक प्रकाश स्तंभ हैं…

आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर सुरेंद्र सिंह पटेल अशोक यादव मुन्नी यादव शैलेश पटेल लालू शुक्ला आकाश यादव राजकुमार यादव अजय पटेल लाल बहादुर यादव, जयशंकर यादव, विकास केशरी, गणेश केसरी, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे