राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
बाराबंकी कोतवाली के अंतर्गत कोठीडीह निकट एसपी काम्प्लेक्स के पास एक घर में ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखा लाखों का जेवर व नकदी को साफ कर दिया। पीड़ित सुनील कुमार ने नगर कोतवाली बाराबंकी में चोरी की तहरीर दी है।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 6 और 7 अगस्त की रात उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। प्रार्थी के बंद घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई। चोरों ने घर के अंदर घुस कर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी में मौजूद 3 जोड़ी सोने की टप, एक सोने की चेन, सोने के दो मंगलसूत्र, सोने का ओम दिखा लाकेट, सोने की नाक की कील, 5 जोड़ी चांदी की पायल, 6 जोड़ी चांदी की बिछिया और चांदी की तीन अंगूठी एवं घर में रखी 12000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित जब सुबह अपने घर आया तो घर का ताला टूटा मिला और देखा कि उक्त सामान गायब है। पीड़ित ने कोतवाली में न्याय की मांग की है।




