जनपद गाजीपुर के विकासखंड सादात स्थित ग्राम सभा टाणा के प्रधान पति ने ब्लॉक में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों पर लगाएं गंभीर आरोप।

स्थानीय समाचार

गाजीपुर:

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी

जनपद गाजीपुर के विकासखंड सादात स्थित ग्राम सभा टाणा के प्रधान पति ने ब्लॉक में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों पर लगाएं गंभीर आरोप।

एक तरफ जनपद की डीएम आर्य का अखौरी जहां गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की बात करती हैं वही जनपद का एक ब्लॉक जिसका नाम सादात है इसके अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा टाडा जहां के प्रधान पति ने बताया की जब भी ग्राम सभा में किसी कार्य की कार्य योजना के लिए फाइल तैयार करवाई जाती है तो सर्वप्रथम ब्लॉक के कर्मचारियों को बतौर कमीशन एक मोटी रकम देनी पड़ती है जिसमें छोटे से लेकर के बड़ी श्रेणी तक के ब्लॉक कर्मचारी शामिल होते हैं। प्रधान पति ने ब्लॉक अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों क्रमशः एपीओ, सेक्रेटरी, बाबू आदि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी मनरेगा की कोई कार्य योजना बनाई जाती है, तो सर्वप्रथम पूरी बजट का 20% ब्लॉक के विभिन्न कर्मचारियों मैं बतौर कमीशन बांटना पड़ता है।