संवाददाता : रिंकू सिंह
सगड़ी,आजमगढ़। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार देर शाम को जीयनपुर में चुनाव कार्यालय का उदघाटन मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं डा.भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर कई जगहों पर गया।हमारे दलित भाई भारी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे है।सभी लोगों ने बताया कि हम मोदीजी के विकास कार्यों से प्रसन्न है।उन्होंने हम लोगों के लिए बहुत कुछ किया।कहा कि भाजपा में राम विरोधी छोड़कर सभी लोग आ रहे है।कृष्ण के वंशज भी आ रहे है।राम से राष्ट्र की ओर भाजपा जा रही है।जिससे राष्ट्र का उत्थान होगा।कार्यकर्ताओं को मजबूती से लगने का आव्हान किया।कहा कि डेढ़ साल मौका मिला यूनिवर्सिटी, हवाई अड्डा, संगीत महाविद्यालय आदि बड़े कार्य हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण पाल जिलाध्यक्ष ने किया एवं सम्बोधित भी किया।संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता विधानसभा संयोजक दिवाकर सिंह ने किया।उन्होंने भी संबोधित किया कहा कि सगड़ी हमेशा तगड़ी रहती है।भारी मतों से जितायेगें।सगड़ी विधान सभा संचालन समिति में मीडिया प्रबंधन प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आगत जनों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मनीष मिश्रा, संतोष सिंह टीपू,आनंद वर्धन मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह,माहेश्वरी कांत त्रिपाठी,राधेश्याम उर्फ खटालू सिंह,राजेन्द्र सिंह टप्पू, प्रेम सिंह, रामजनम सिंह,विवेकानंद सिंह मुन्ना, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, विजय पटेल, तारकेश्वर ओझा आदि सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
