संवाददाता : मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना तथा प्रभारी निरीक्षक श्री कमलकान्त वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार मय हमराह हे0का0 राहुल यादव व का0 सोनू सिंह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओं की चेकिंग के दौरान माननीय न्यायालय जेएम मऊ द्वारा निर्गत मु0नं0 5117/22, धारा 323/506 भा.दं.सं. थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ, राज्य बनाम सच्चिदानंद आदि प्रकरण से संबंधित वारण्टी अखिलेश सोनकर पुत्र गोपाल सोनकर निवासी बरईपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने नियमानुसार वारण्टी के निवास स्थान पर दबिश दी, जहां अभियुक्त घर पर ही मौजूद मिला। गिरफ्तारी का कारण बताते हुए उसे समय 13:30 बजे हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय मऊ किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा टीम की तत्परता और प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई है। वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।




