सांसद तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद भट्ट को श्रद्धांजलि दिया*

Breaking

*आइटीबीपी जवान मदन राज भट्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन*

*सांसद तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद भट्ट को श्रद्धांजलि दिया*

*संवाददाता, ईश्वर सिंह*

खटीमा शिव कॉलोनी नौगंवा ठग्गू निवासी मदन राज भट्ट (58 वर्ष) पुत्र शिव दत्त भट्ट जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। जहां ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते बुधवार को उनका निधन हो गया था। वहीं जवान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

मृतक जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचा। जहां सबकी आंखें नम हो गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सनातन संस्कृति परम्परा और विधि विधान के उपरांत बनबसा स्थित शारदा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ आइटीबीपी जवानों के द्वारा उनको अंतिम सलामी दी गई। साथ ही लोकसभा सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बनबसा शारदा घाट पर पहुंचकर शहीद मदन राज भट्ट को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दिया। शारदा घाट पर शहीद मदन राज भट्ट के पुत्र विनोद भट्ट ने चिता को मुखाग्नि दिया। शहीद भट्ट के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, सतीश गोयल, किशोर जोशी, खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट तथा टनकपुर उप जिला अधिकारी सुंदर सिंह तोमर सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।