मुरादाबाद: डिलारी विकास खंड की ग्राम पंचायत मिलक अमावती को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम राष्ट्रीय ग्राम पंचायत पुरस्कार मिला। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह ने राष्ट्रपति भवन में ग्राम प्रधान गार्गी चौधरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में वह एक सप्ताह तक देश भर से आए ग्राम प्रधानों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षण देंगी।
दिल्ली: आईटीबीपी मुख्यालय में लगी आग, बुझाने में लगीं दमकल की पांच गाड़ियां
सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की अध्यक्षता में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मिलक अमावती की ग्राम प्रधान गार्गी चौधरी को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम राष्ट्रीय ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया। पूरे देश से केवल गार्गी चौधरी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा 41 अन्य ग्राम प्रधानों को भी राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भाषण देते हुए कहा कि देश की 2.60 लाख ग्राम पंचायतों में अकेले उत्तर प्रदेश में 60 हजार ग्राम पंचायतें हैं।जिसमें मुरादाबाद जनपद की ग्राम पंचायत मिलक अमावती की महिला प्रधान गार्गी चौधरी ने आज पूरे देश में अपने प्रदेश, जनपद और मंडल स्तरीय अधिकारियों का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया। देश की खुशहाली का रास्ता गांव की गलियों से होकर गुजरता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई और गांव को शहर से जोड़ने का जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था वह अब साकार होता दिखाई दे रहा है।
दिल्ली: आईटीबीपी मुख्यालय में लगी आग, बुझाने में लगीं दमकल की पांच गाड़ियां
इन्हीं शब्दों के साथ मिले सम्मान से गार्गी अपनी आंखों से आंसुओं को छलकने से नहीं रोक पाईं। ग्राम प्रधान गार्गी चौधरी ने कहा कि गांव में विकास कार्यों के लिए बड़ा दिल होना जरूरी है। ग्राम प्रधान गांव को अपने बच्चे की तरह समझें तभी गांव के लिए कुछ करने जज्बा पैदा हो पाता है। आज जो सम्मान मुझे मिला है यह सब उसी जज्बे की देन है।
दिल्ली: आईटीबीपी मुख्यालय में लगी आग, बुझाने में लगीं दमकल की पांच गाड़ियां