पीआरबी सिपाहीयों के साथ अभद्रता करना प्रधान व उनके समर्थकों को पड़ा भारी पुलिस ने भेजा जेल

स्थानीय समाचार

ब्यूरो प्रमुख अनिल कनौजिया

बाराबंकी।सिरौलीगौसपुर कोतवाली बदोसरांय अंतर्गत ग्राम हातापुरवा मजरे पंजरौली में शुक्रवार की रात सगे भाइयों के मध्य विवाद हो गया था।

विवाद की सूचना पर पहुंचे दो पीआरवी सिपाहीयों ने दबंगों के मन मुताबिक काम ना करने से नाराज़ ग्राम प्रधान व उनके एक दर्जन से अधिक समर्थकों नें गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे।

पीआरबी पुलिस के विरोध करने पर उन्हें देख लेने की धमकी भी देने लगे कोतवाली बदोसरांय पुलिस के समझाने पर भी दबंग अपनी दबंगई से बाज़ नहीं आये

तो वहीं पीआरबी सिपाही की तहरीर पर बदोसरांय पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हातापुरवा मजरे पंजरौली ग्राम प्रधान विनोद कुमार वर्मा उर्फ गुड्डू ,जय कुमार, विनोद कुमार,विनय कुमार, राजकुमार,राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बदोसरांय थानाध्यक्ष ने बताया कि पीआरबी सिपाही की तहरीर पर ग्राम प्रधान व उनके चार भाईयों सहित 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कानून का उलंघन करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा।

अगर सूत्रों की मानें तो यह तमाम अपराधों में लिप्त रहते हैं पहले से क ई