राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
विकासखंड दरियाबाद के तेलमा, अलियाबाद में यूपी सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आरसीसी मार्ग का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद राज्यमंत्री से ग्रामीणों ने सड़क के चौड़ीकरण, इंटरलॉकिंग और जलनिकासी की समस्या बताई जिसे मंत्री द्वारा जल्द निवारण की बात कही। राज्यमंत्री ने अलियाबाद की जनता को सौगात देते हुए बताया कि बहुत जल्दी अलियाबाद और कोटवा सड़क दोनो जगह पॉवर हाउस बनेगा। जिनसे आस पास के गांव को बिजली मिलेगी। राज्यमंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी- योगी की सरकार तीन साल से लगातार निशुल्क खाद्यान्न देने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है। पहले की सरकार में राशन नही मिलता था आज कोटेदार घर घर फोन करके लोगो को राशन लेने के लिए बुलाते है।सपा सरकार पर निशाना साधते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में यूपी गुंडा दंगाइयों का राज्य था लेकिन आज अपराधियों को ढूंढ ढूंढ कर जेल की सलाखों के पीछे डाले जा रहे है। आगामी नवरात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण का पाठ कराने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम में दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख आकाश पाण्डेय, महेश गुप्ता, हनुमंत शुक्ला, लल्लू प्रसाद मिश्रा, राम केवल, शिव प्रकाश, पवन गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
