ज्वलनशील पदार्थ डालकर अधेड़ ने की आत्मदाह की कोशिश

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला रामनगर बाराबंकी

 

शनिवार शाम करीब चार बजे ग्राम पंचायत तपेसिपाह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पचास वर्षीय अधेड़ ने नशे की हालत में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तपेसिपाह स्थित शिव जी के मंदिर पर लगभग तीन महीने से रह रहे हड़बड़ पुत्र कमोरे निवासी पण्डाडीह थाना मिश्रौलिया जिला सिद्धार्थनगर शनिवार की शाम लगभग चार बजे नशे की हालत में घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ स्वयं पर डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

 

घटना होते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई तथा तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बुरी तरह से झूलसे अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर आए जहां पर उपस्थित डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।