भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता अभियान की बैठक, सरकार किसान के साथ कर रही अन्याय: आशू चौधरी

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: टिकैतनगर के रायपुर मजरे अगानपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता अभियान की बैठक की गई। इस सदस्यता अभियान का आयोजन कृष्णकांत पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश संगठन मंत्री आशु चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक वर्मा भारतीय किसान यूनियन टिकैत  जिलाध्यक्ष लखनऊ उपस्थित रहे। संगठन के विस्तार में रायपुर निवासी प्रदीप यादव को भाकियू  टिकैत गुट का रायपुर ग्राम अध्यक्ष बनाया गया।

जनता को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश संगठन मंत्री आशु चौधरी ने कहा कि सरकार किसान के साथ अन्याय कर रही है। किसान बेटी की शादी नही कर पा रहा अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहा लेकिन खेती करके देश का पेट भर रहा है। टीवी पर उल्टे सीधे प्रचार दिखाए जा रहे है लेकिन किसानों के बच्चों के लिए जो जरूरी जानकारी होगी वो नही दिखाई जाती है। आशु चौधरी ने बताया कि किसानों को कोई समस्या हो तो हमें फोन करे हम आपकी समस्याओं को सुलझायेंगे। आप सभी को जागने की जरूरत है नही तो अपने बच्चों को क्या बताओगे। किसी भी देश का विकास तभी होता है जब गांव का विकास होता है। आप सभी अपने बच्चों को पढ़ाओ। गांव का बच्चा अगर पढ़ने लगेगा तो उसका पिता भी सुधरेगा।

ये राजनीतिक नेता कभी नहीं चाहते कि आपका बच्चा पढ़े क्योंकि जब आपका बच्चा पढ़ लेगा तो वो अपना अधिकार मांगेगा। भाकियू टिकैत गुट से लखनऊ जिलाधिकारी आलोक वर्मा ने कहा कि राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीन काले कानून को वापस कराया। जिसमें 700 से अधिक किसान भाई शहीद हुए। तीनों काले कानून केवल संगठन के बल पर ही वापस हुए। इसलिए आप लोग संगठन के विस्तार पर काम करें। इस मौके पर अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष समीर यादव, बलराम यादव, धनंजय पांडेय, तरुण, पुत्तू, तीरथ, इंद्रेश, विनय आदि लोग मौजूद रहे।

सीडीओ ने फीता काटकर किया बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन, बच्चों का कराया अन्नप्राशन