इसारी सलेमपुर रामलीला में हुआ मेघनाथ वध, सती सुलोचना और अहिरावण वध का मनमोहक मंचन।

Uncategorized धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

इसारी सलेमपुर रामलीला में हुआ मेघनाथ वध, सती सुलोचना और अहिरावण वध का मनमोहक मंचन।

(बलिया):रामलीला कमेटी इसारी सलेमपुर, बलिया के तत्वावधान में चल रहे भव्य रामलीला कार्यक्रम में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 की रात्रि को मेघनाथ वध, सती सुलोचना और अहिरावण वध जैसे मार्मिक प्रसंगों का सफल मंचन किया गया। मंचन का शुभारंभ रात्रि 8 बजे हुआ।

रामलीला का संचालन प्रबंधक श्री टनमन सिंह द्वारा किया गया। मंचन के दौरान डॉ. आदित्य कुमार ‘अंशु’ ने प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि —

> “जब रावण और मंदोदरी रंगमहल में बैठे थे, तभी कुंभकरण का सिर आकर रावण के पास गिरा। अपने भाई का सिर देखकर रावण विलाप करने लगा। इसके बाद क्रोधित होकर रावण ने मेघनाथ, अतिकाय, नारातंक, देवांतक को युद्ध में भेजा, जहां वे सभी मारे गए।

मेघनाथ ने निकुंभना देवी का यज्ञ किया, जिसे वानर सेना ने विभीषण की सलाह पर विध्वंस कर दिया। इसके बाद युद्ध में मेघनाथ का वध हुआ।

पति की मृत्यु के बाद सुलोचना सती होने के लिए रामदरबार पहुँची और सतीत्व की परीक्षा में सफल होकर सती हो गई।

इसके बाद रावण ने पाताल लोक से अपने पुत्र अहिरावण को बुलाया, जो अंततः भगवान श्रीराम के हाथों मारा गया।”

मंचन में अभिनय करने वाले कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया —

राम – शिवरंजन

लक्ष्मण – आशुतोष

हनुमान – राकेश

रावण – अनुज

विभीषण – रमेश मिश्र

मंदोदरी – रमेश सिंह

सुग्रीव – अभय

अंगद – छोटकन

सुलोचना – हीरामन

अहिरावण – संजीव

मकरध्वज – सृजन

रामलीला की सफलता में सुधाकर लाल, स्वामीनाथ, छोटू सिंह, बंगाली सिंह, नमन सिंह, अफज़ल अहमद सहित कई अन्य

कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।