प्रधानाध्यापक के खिलाफ धरने पर बैठे प्रबंध समिति अध्यक्ष तथा ग्रामीण

Breaking

संवाददाता उग्रसेन सिंह
जखनिया गाजीपुर।
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत गौरा खास कंपोजिट विद्यालय पर प्रबंध समिति अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया
गौरा खास कंपोजिट विद्यालय में प्रबंध समिति अध्यक्ष अजय कुमार पांडे सहित ग्राम प्रधान ऋषिकेश गोंड व ग्रामीण आज सुबह विद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए ग्रामीणों का कहना था कि निलंबित प्रधानाध्यापक सर्वानंद यादव का स्थानांतरण होने के बावजूद वह विद्यालय पर आ रहे हैं उनके खिलाफ जो जांच चल रही है उसमें खंड शिक्षा अधिकारी कासिमाबाद को जांच मिली थी जो बिना ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जानकारी लिए ही प्रधानाध्यापक के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी जिससे नाराज हो ग्रामीण आज सुबह विद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए धरने की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी जखनिया राघवेंद्र प्रताप सिंह सुबह विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने ग्रामीण अपनी बातों पर अडिग रहे धरना देर शाम तक चलता रहा 4:30 बजे खंड शिक्षा अधिकारी व भुडकुडा पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिए की प्रधानाध्यापक सर्वानंद यादव को बीआरसी से अटैच किया गया है वह विद्यालय पर नहीं आएंगे उसके साथ ही 16 लाख रुपए के बजट की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी जिस पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत दिव्यांग दलित शिक्षामित्र को मानसिक रूप से प्रधानाध्यापक द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे अभिभावकों सहित ग्राम प्रधान व लोगों में काफी आक्रोश


व्याप्त था जिसकी वजह से यह धरना प्रदर्शन करना पड़ा प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अंजू अनीता संजू सोनमती सोनी देवी परमेश्वर सहित ग्राम प्रधान व गांव के लोग उपस्थित रहे