ज़ैदपुर-बाराबंकी: सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे के सहायक अध्यापक पर अभिलेखों में हेराफेरी करके बड़े पैमाने पर धन के बंदर बांट का आरोप लगाते हुए मदरसा प्रबंधक ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्रबंधक ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस को तहरीर भी सौंपी है।





