साप्ताहिक बंदी लागू कराने में स्थानीय तहसील प्रशासन नाकाम

स्थानीय समाचार

आज़ाद शाह, जमानियां (गाजीपुर)

जमानियां (गाजीपुर) खबर गाजीपुर के जमानिया से है जहां जिलाधिकारी के आदेश पर साप्ताहिक बंदी के बाद भी जमानियां कस्बा बाजार में चोरी छुपे खुल रही दुकानें। बता दें की जमानियां कस्बा बाजार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर गुरुवार को साप्ताहिक बंदी लागू किया गया है। जिसके बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा साप्ताहिक बंदी के दिन भी चोरी छुपे दुकानों को खोल कर दुकानदारी की जा रही है। इसमें कुछ छोटे दुकानदार तो कई बड़े दुकानदार भी शामिल हैं, जो जिलाधिकारी के साप्ताहिक बंदी के आदेश को ठेंगा दिखा कर अपनी दुकानदारी कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा कड़ाई से साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं कराए जाने से अन्य दुकानदारों में रोष व्याप्त है। और मांग किया है कि छोटे बड़े सभी दुकानदारों की दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन कड़ाई और जुर्माने के साथ बन्द कराई जाए।