भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के साहित्यिक प्रकोष्ठ का हुआ गठन

स्थानीय समाचार

संवाददाता : प्रमोद पाण्डेय
सुलतानपुर : भारतीय साहित्य परिषद और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में रामरती नन्हकू वर्मा महाविद्यालय में डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप की अध्यक्षता एवं आशकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु के कुशल संचालन में प्रेमचंद जयंती सम्पन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिंह जटायु सहित अन्य पदाधिकारी साहित्यकारों और महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी पत्रकारों की मौजूदगी में प्रयागराज से पधारे महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं साहित्यांजलि प्रभा पत्रिका के संपादक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने अवध साहित्य अकादमी का प्रतिनिधित्व करते हुए समस्त कलमकारों को यथा योग्य सम्मान पत्र , पुष्प पत्रम्,अंग वस्त्रम् से विभूषित किया और समाज, राष्ट्र के सृजन में कलम चलाने का आह्वान किया। डॉ उपाध्याय के दिशा निर्देशन में महासंघ के साहित्यिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया। अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने सुलतानपुर के जिला प्रभारी राज बहादुर राना एवं सचिव ज्ञानेन्द्र विक्रय सिंह रवि और अमेठी जिला प्रभारी अजय जायसवाल अनहद एवं सचिव उदय राज वर्मा उदय के पद नियुक्ति की घोषणा की।शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा सरल को मंडल प्रभारी बनाया गया।जिस पर सम्मानित साहित्यकारों और पत्रकार बंधुओं ने सहमति जता कर शुभकामनाएं ज्ञापित किया।