बीती रात चोरों का तांडव, जेवर समेत ले उड़े लाखों की नगदी

स्थानीय समाचार

रामनगर बाराबंकी: थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरकौली भूड़ में रविवार की रात चोरों ने जमकर तांडव किया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विचित्र कुमार सिंह पुत्र अहिबरन सिंह निवासी सिरकौली भूड़ के घर बीती रात चोर खिड़की का दरवाजा तोड़कर मनीष सिंह पुत्र विचित्र कुमार सिंह के कमरे के अंदर घुस गए और कमरे मे रखे जेवर सहित कपड़े उठा ले गए। परिजनों ने बताया कि मनीष किसी काम से लखनऊ गया था और उसकी पत्नी अपने मायके गोंडा गयी थी। इसके बाद पड़ोस में रह रही सुमन सिंह पत्नी स्वर्गीय देवी सरन सिंह के घर कूद गए वहां पर उन चोरों ने घर में रखी नगद रुपये समेत जेवर व घर की कीमती गिरस्ती लेकर जाने में सफल रहे। भोर पहर जब विचित्र कुमार का मंझिला बेटा आशीष सिंह पेशाब करने के लिए उठा तो देखा कि बाहर से दरवाजा बन्द है इसके बाद उसने रोने चिल्लाने लगा। जिससे पूरे गांव में हड़कम्प मच गया।
इसके बाद परिजनों ने पीआरवी 112 को सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के द्वारा पेट्रोलिंग कर जांच की गई, जब सुबह हुई तो परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस प्रशाशन से मदद की गुहार लगाई है।