थाना लक्सा पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर उनके परिजनों को सकुशल सुपर्द किया गया

स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा के कुशल नेतृत्व में थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.02.2026 को थाना लक्सा पर पंजीकृत गुमशुदगी संख्या 03/2026 के संबंध में एण्टी रोमियो / मिशन शक्ति टीम तथा थाना लक्सा की पुलिस टीम द्वारा सोशल मिडिया, सर्विलांस सेल व सीसीटीवी कैमरे की मदद से अथक प्रयास करते हुए लोहता वाराणसी से सकुशल खोज कर उनके परिजनो को थाना लक्सा बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल पाकर उनके परिजन बहुत खुश हुए तथा थाना लक्सा कमि० वाराणसी पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरी-भूरी प्रसंशा किये।

घटना का विवरण: –

दिनांक 20.02.2026 को गुमशुदा व्यक्ति के अपने घर डी 45/78 नई बस्ती रामापुरा लक्सा से बिना किसी को बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में उनके परिजनो द्वारा थाना लक्सा कमि० वाराणसी पर दिनांक 21.02.2026 को गुमशुदगी संख्या 03/2026 दर्ज करायी गयी थी। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थानाध्यक्ष लक्सा महोदय के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए एण्टी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम तथा थाना लक्सा की पुलिस टीम द्वारा कमाण्ड सेन्टर सिगरा (त्रिनेत्र भवन) से सीसीटीवी फुटेज तथा लोकल सीसीटीवी की फुटेज की मदद से अथक प्रयास कर उक्त गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी लोहता वाराणसी से की गयी।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण : –

1. थानाध्यक्ष श्री राजू कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री करमवीर चन्द राय थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी। 3.उ0नि0 श्री शिवकुमार थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी। 4. म०उ0नि0 सुनीता वैश्य थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी