सूर्यभान सिंह/ रामनगर बाराबंकी: बुधवार से भारतीय किसान यूनियन भदौरिया गुट का 16 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरु हुआ अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।भा कि यूं भदौरिया गुट के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह औ उपजिलाधिकारी पवन कुमार के मध्य समस्याओं के निदान को लेकर वार्ता तो हुई लेकिन कोई हल नही निकल सका।अनवरत रुप से चल रहे धरने में किसानों का कहना है कि समस्याओं का बिना हल हुये हम लोग यहां से जाने वाले नहीं हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से जय हिंद प्रकाश श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू यादव ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर गुलजार हुसैन विष्णु कुमार गुप्ता कमल दीक्षित, कमलेश कुमार यादव नीरज रेन फुलझारा पूनम शिवकुमारी राजरानी श्रीमती संगीता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
