सरायमीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कसोरा वितरण समारोह आयोजित

Uncategorized

सरायमीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कसोरा वितरण समारोह आयोजित
सरायमीर (आजमगढ़) जयदेश। ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए जल व दाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सरायमीर नगर द्वारा कसोरा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती गर्मी में पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना था, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश समाज में प्रसारित किया जा सके।
इस अवसर पर आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास के स्थानों पर कसोरे में पानी और दाना रखकर इस अभियान में सहयोग करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामभुवन मौर्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष,शिवम पांडेय खंड कार्यवाह, सूरज सेठ सह खंड कार्यवाह,राहुल प्रजापति व्यवस्थापक, श्री राम जानकी मंदिर,सिद्धार्थ गुप्ता सभासद, अभिषेक मौर्य मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा सहित सुमित कुमार, विपुल प्रजापति, अंशु मधेशिया ,अभिशेख साहू, प्रिन्स साहू,चंद्रशेखर गुप्ता,अनिल यादव, महेश गुप्ता, क्षितिज साहू, सन्तोष सेठ,सचिन प्रजापति,विशाल कसेरा,विशाल कसौधन ,नगर के अन्य स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने इस नेक पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।